About

देश के महान स्वतंत्रता सेनानी एवं साहसी पत्रकार मौलाना मजहरुल हक की श्रधांजलि स्वरूप राष्ट्रीय स्वतंत्रता सेनानी संघ द्वारा उनके नाम पर महाविद्यालय की स्थापना वर्ष 02 अक्टूबर 19...82 राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर की गई। स्थापना का नेतृत्व प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी व शिक्षा प्रेमी अर्जुन सिंह ने कर्मठ,त्यागी और प्रसिद्ध समाज सेवी अनिरुद्ध सिंह के सहयोग से किया।संस्थापक सचिव अर्जुन सिंह के कुशल नेतृत्व,संघर्ष और जन सहयोग हासिल करने कि क्षमता के बदौलत महाविद्यालय में वर्ष 1984 से पठन पाठन सुचारू रूप से प्रारंभ हुआ।जिसका उद्घाटन बिहार के तत्कालीन राज्यपाल ए आर किदवई ने 02 अक्टूबर 1984 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर किया। उस सभा की अध्यक्षता पटना विश्वविद्यालय के तत्कालीन कुलपति डाॅ जी पी सिन्हा ने किया ! विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय यशपाल कपुर (तत्कालीन प्रबंध निदेशक नेशनल हेराल्ड नई दिल्ली) थे! यह महाविद्यालय सिवान जिला मुख्यालय से 15 कि. मी. पूरव जी बी नगर तरवारा में सिवान-बसंतपुर मुख्य पथ पर स्थित है।इस महाविद्यालय की 25 किलो मीटर की परिधि में एक भी डिग्री महाविद्यालय नही होने के कारण क्षेत्र के हजारों बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित हो रहे थे।जिसमें लड़कियों की संख्या सर्वाधिक थी।यह महाविद्यालय अपने स्थापना काल से ही उच्च शिक्षा के सुगम और सुविधाजनक अवसर प्रदान करते आ रहा है।इस महाविद्यालय में अध्ययन करने वाले विद्यार्थियों में 85 प्रतिशत संख्या छात्राओं की है।और अपनी शिक्षा हासिल कर वे विभिन्न क्षेत्रों मे कामयाबी की परचम लहरा रही हैं।इस महाविद्यालय में कला, विज्ञान और वाणिज्य संकाय के सभी विषयों में स्नातक प्रतिष्ठा स्तर तक की शिक्षा कुशल शिक्षको द्वारा प्रदान की जाती है।

   

Our history

2018

2015

2014

2012

2010

2007

2004

2002

2000

Students

23

Courses

39

Years Completed