Customer Login

  • Login
  • Registration
Forgot your password?

Mazharhul Haque

Degree Mahavidyalaya Tarwara(Siwan)

  • Home
  • About Us
  • Course
    Department Of Arts Department Of Commerce Department Of Science
  • Blog
    Blog
  • Faculty
    Faculty Of Arts Faculty Of Commerce Faculty Of Science Non Permanent Faculty
  • Gallery
  • Contact
  • Accounts
  • Committee

Shri Kishore Kumar Pandey

उच्च शिक्षा को गरीब दलित अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग के बच्चों एवं बच्चियों के लिए सुलभ बनाने के लिए तत्पर स्वर्गीय अर्जुन ...सिंह एवं महाविद्यालय की स्थापनाहेतु उदारता पूर्वक भूमि दान करने वाले स्वर्गीय अनिरुद्ध सिंह की भावनाओं एवं उद्देश्यों को साकार करने हेतु मजहरूल हक डिग्री कॉलेज की स्थापना तरवारा में हुई। प्रारंभिक काल में उत्साह के साथ प्रगति पथ पर संस्था चल पड़ी। इसे बिहार विश्वविद्यालय से स्नातक पास कोर्स तक प्राप्त हो गया। बीच में संबद्धन स्थगित होने के कारण अनिश्चितता बढ़ती जा रही थी। अवसाद की स्थिति बढ़ती जा रही थी ऐसी परिस्थिति में तत्कालीन प्रबंधन समिति के सचिव महोदय ने मुझ पर भरोसा करते हुए महाविद्यालय का दायित्व मेरे कंधे पर सौंप दिया। जिम्मेदारी गुरूतापूर्ण थी चुनौतियों का अंबार था किंतु सचिव महोदय के आदेश को स्वीकार करते हुए 12-12- 2006 को मैंने प्रभार ग्रहण किया अपनी योग्यता क्षमता एवं विकास में लग गया फलत: शीघ्र ही अनुकूल प्रतिफल भी मिलने लगे जिनमें कतिपय महत्वपूर्ण कार्यों का उल्लेख प्रासंगिक है —स्नातक प्रतिष्ठा स्तर तक कला विज्ञान एवं वाणिज्य विषयों का प्रतिष्ठा स्तर तक सम्बद्धन प्राप्त हो गया इतना ही नहीं विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली से 12 B एवं 2 F सम्बद्धन भी 2015 में इस संस्था को प्राप्त हो गई। दान में प्राप्त संस्था की भूमि का म्यूटेशन जिसे पूर्व प्राचार्य ने नहीं कराया था उसका म्यूटेशन कराकर संस्था को टेंशन मुक्त कराया। महाविद्यालय में छात्रों के अनुरूप वर्ग कक्षों का अभाव था तो अपने सामाजिक एवं राजनीति पटुता से पूर्व सांसद श्री ओम प्रकाश यादव ,विधान पार्षद श्री महाचंद्र प्रसाद सिंह , माननीय विधान पार्षद श्री केदारनाथ पांडेय माननीय पूर्व सूचना एवं विधि मंत्री श्री रविशंकर प्रसाद एवं डॉ सीपी ठाकुर पूर्व सांसद के कोष से प्रकोष्ठो का निर्माण कराया। इसके अतिरिक्त संस्था के आंतरिक स्रोतों से समय-समय पर वर्गों का निर्माण कराया। छात्रों एवं छात्राओं की सुविधा हेतु शौचालयादि का निर्माण भौतिक रूप से कराया। प्राध्यापकों का भविष्य सुरक्षित हो एतदर्थ विश्वविद्यालय द्वारा चयन समिति गठन कराना, साक्षात्कार करवाना एवं 22 शिक्षकों की सेवा को स्थाई कराना भी महत्वपूर्ण उपलब्धियां है। अब इस संस्था में स्नातकोत्तर की पढ़ाई, छात्राओं के लिए छात्रावास,समय से प्राध्यापकों को आर्थिक लाभ मिले,महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम सर्वोत्तम हो इत्यादि अनेक चुनौतियां हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि विश्वविद्यालय प्रशासन, क्षेत्र की जनता , अभिभावकों , महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापकों कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं के सहयोग से मैं महाविद्यालय की नई पहचान बनाने एवं नई ऊंचाई तक पहुंचाने में समर्थ हूंगा इसी उम्मीद के साथ ।

                   

किशोर कुमार पांडेय

प्राचार्य

मजहरूल हक डिग्री महाविद्यालय, तरवारा

                   

Shri Kedar Nath Pandey

महात्मा बुद्ध ने भिक्षुओं को संदेश देते हुए कहा था कि हे भिक्षुओं तुम अपना दीपक खुद बनो। ऐसी ही प्रेरणा से प्रेरित होकर सीवान जिले के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्व. अर्जुन प्रसाद सिंह ने 1982 ई० में मजहरूल हक डिग्री कॉलेज,...तरवारा, सीवान की स्थापना की और राष्ट्रीय आजादी के नायक मौलाना मजहरूल हक के नाम पर इस कॉलेज का नाम मजहरूल हक डिग्री कॉलेज, तरवारा रखा। स्व. अर्जुन प्रसाद सिंह राष्ट्रीय आजादी के आन्दोलन से पैदा हुए थे और राष्ट्रीय आजादी से उद्भूत जो कार्य थे, उनके दिमाग में उथल-पुथल मचाये रहते थे। फलत: वे क्षेत्र के अभिवंचितों, पिछड़ों, दलितों और बालिकाओं को अल्प संसाधन में उच्च शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से इस अट्ट देहाती क्षेत्र में मजहरूल हक डिग्री कॉलेज की स्थापना किये। वे जानते थे कि यह वर्ग गाँवों से चलकर सुदूर शहरों में शिक्षा हासिल करने में समर्थ नहीं होगा और इस वर्ग को शिक्षित किये बिना राष्ट्रीय आजादी का लक्ष्य पूरा नहीं हो सकता। उस कालखण्ड में जबकि व्यक्ति परिवारवाद की संकीर्ण मानसिकता में कैद हो रहा था, महाविद्यालय का नाम मजहरूल हक के नाम पर रखना संविधान की प्रस्तावना में उल्लिखित पंथ निरपेक्षता का उत्तम उदाहरण है। कालक्रम से इस महाविद्यालय को कला, विज्ञान और वाणिज्य में औपबंधिक प्रस्वीकृति मिली। 2006 में जब प्रो॰ किशोर कुमार पाण्डेय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य नियुक्त हुए तो इस महाविद्यालय ने आकार लेना शुरू किया। माननीय सी. पी. ठाकुर, माननीय महाचन्द्र प्रसाद सिंह, माननीय जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल, माननीय केदार नाथ पाण्डेय तथा जन सहयोग से श्री पाण्डेय ने इस कॉलेज के भौतिक स्वरूप को आवश्यकता के हिसाब से तैयार किया। इतना ही नहीं महाविद्यालय को कला, विज्ञान, वाणिज्य आदि संकायों के विभिन्न विषयों में प्रतिष्ठा स्तर तक स्थायी संबद्धता प्रदान करायी। उन्होंने जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा से 22 शिक्षकों की चयन समिति से हुई अनुशंसा को अनुमोदित कराकर उनकी सेवा को वैधता प्रदान करायी। महाविद्यालय के जीवन में यह दूसरी आजादी की तरह है। मेरा ध्येय और संकल्प है कि इस महाविद्यालय को ज्ञान के सच्चे केन्द्र के रूप में विकसित किया जाय ताकि छात्र-छात्राएँ ज्ञान और कर्म के साथ स्वाभिमान और समाज में अच्छे नागरिक बनकर जन में प्रेरणा का भाव पैदा कर सकें और इससे निकलने वाले छात्र अपना दीपक खुद बन सकें। मुझे आशा ही नहीं विश्वास है कि शिक्षक और छात्र मिलकर समाज को रोशनी देने का काम करेंगे।

                   

केदार नाथ पाण्डेय

सदस्य, बिहार विधान परिषद्

अध्यक्ष, निवेदन समिति

सचिव, शासी निकाय

मजहरूल हक डिग्री कॉलेज

तरवारा, सीवान।

                   

About US

Integer rutrum ligula eu dignissim laoreet. Pellentesque venenatis nibh sed tellus faucibus bibendum. Sed fermentum est vitae rhoncus molestie. Cum sociis natoque penatibus et magnis dis montes.

Information Link

  • Home
  • Blog
  • Gallery
  • About
  • Contact

Contact Details

  • info@yoursite.com
  • www.mhdcollege.com
  • PO-Tarwara, Dist-Siwan
  • +919771755830

All Rights Reserved. © 2018 SmartEDU Design By : html design